Posts

Showing posts from January 28, 2023

गहरे नीले बादल - चित्र-चरित्र

Image
  गहरे नीले बादल : bluest clouds : 5.6"×8", colour pencil on paper : prayag shukla बादल धरती पर नहीं बनते। अगर ऐसा होता तो सच में बादल # गहरे _ नीले होते। आसमान काला और धरती सफेद होती। रंग भी जादू करते हैं। नीला रंग आसमान का बादलों से ढंक जाए तो धूसर हो उठता है। काले बादलों से बचपन का संबंध है इसलिए वे अपने से लगते हैं। कच्चे संबंध जब पकने तक साथ बने रहते हैं तो वे अपने साथ एकमेव हो जाते हैं। रंग अपनी भाषा बोलते हैं। जब किसी से मिलते हैं तो एक नई बात के साथ अपनी जीवन यात्रा शुरू कर देते हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि रंग किसी दूसरे रंग से गले मिलें और उसके जीवन में बदलाव न आए। रंगों की दुनिया में ऐसा असंभव है। सुनो! तुम जब रेगिस्तान में बेचैन होने लगो तो चेरापूंजी चले आना। मैं बादलों के नज़दीक रहती हूँ। मेरे नज़दीक एक नदी रहती है और नदी के ठीक दाहिनी ओर एक तालाब है। तुम तालाब पर मत ठहरना , उसके किनारे एक पतली सी नदी की शाखा बहती है , लोग उसे कूल कहते हैं। बस उसी के किनारे से जो थोड़ा सा नीचे की ओर झुका रास्ता है , उस पर चलते हुए उत्तर दिशा की ओर चले आना। वैसे तो बारिश