Posts

Showing posts from August 19, 2026

लीक से हटकर बाल कहानी संग्रह: देखा एक सपना

Image
लीक से हटकर बाल कहानी संग्रह: देखा एक सपना  -रश्मि अस्थाना  यह सच है कि हर मुलाकात एक बहाना होती है। कुछ यूं ही मेरी मुलाकात कल्पना जी से हुई। उनसे मेरी मुलाकात फेसबुक की मार्फत हुई। मैं अक्सर उनकी रचनाएं फेसबुक पर पढ़ती थी। एक दिन उनके बाल कहानी संग्रह 'देखा एक सपना' की पोस्ट देखी। उसकी रूपरेखा, उसके चित्र देखकर कुछ ऐसा अंदाज़ा सा हुआ कि यह कुछ अलग है। हालांकि, मीडिया पर बहुत सी पुस्तकों की चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन ऐसा होता है कि पोस्ट से नज़र हटी और बात आई-गई हो गई। लेकिन उस पुस्तक को देखकर कुछ ऐसा लगा कि नहीं, इसमें कुछ तो बात है। इसे देखना चाहिए, पढ़ना चाहिए। पुस्तक प्राप्त हुई और मैंने उसको पढ़ा तो लगा कि मेरा अंदाज़ा ठीक था। वास्तव में उनका बाल कहानी संग्रह लीक से हटकर है। ऐसी कहानियां जो आपको सपनों की दुनिया में ले जाती हैं, एक ऐसे संसार में, जहां बचपन हंसता-मुस्कुराता है, जहां केवल कोमल भाव हैं, जहां पर कोई चतुराई नहीं है, सिर्फ नादानियां हैं, अपनापन है, चुलबुलाहट है और साथ ही बहुत कुछ जानने की इच्छा भी है और अंत में एक शिक्षा भी। पुस्तक की हर कहानी ...