Posts

Showing posts from March 20, 2024

आज़ की सशक्त स्त्रियों की तस्वीर

Image
  चित्र: अल्पना आर्ट एंड कैफे  आज़ की सशक्त स्त्रियों की तस्वीर....! एक समय था जब स्त्री ने अपनी दादी , नानी , मां , बुआ और बहनों को अत्यधिक शोषित और पीड़ित देखा था। बहुत कोशिश करते हुए उसकी अगली पीढ़ी ने स्त्री को पोषित करने का ढंग बदला। समझदार स्त्रियों ने अपनी पुत्रियों को स्त्रीगत स्वभाव यानि करुणा , दया , संवेदना अपने भीतर बनाए रखकर आत्मनिर्भर बनने की सीख दी।   स्त्री बदली। उसका परिवार बदला।   जब तक स्त्री ने अपनी अस्मिता की बागडोर गही तब तक समय ने भी अपने में आमूलचूल बदलाव करना शुरू कर दिया और नतीज़ा गई सदी की स्त्री ने अपने मंतव्य को लक्ष्य तक पहुंचते हुए पाया।   ये आंकड़ा बड़ा नहीं था लेकिन एक उजास भरी कौंध और चिंगारी के रूप में इसे देखा जाने लगा। स्त्री अस्मिता की बात इस तरह से निकली कि स्त्री के जहन में घर कर गई और हमारे सामने बहुतेरे सबल स्त्री के उदाहरण सामने आते चले गये।   जब ये सब हो रहा था तब तक सदी बदल गई और तकनीकी आंधी ने दुनिया की तस्वीर बदल डाली। आज गांवों , नगरों महानगरों में स्त्री स्वातंत्र को रूढ़ीवादी मानते हुए स्त्री स्वच्छंदता की चाहना शुरू ह