Posts

Showing posts from July 24, 2022

सूक्ष्म-स्थूल गरीबी क्या है

Image
राष्ट्रवामा : द्रोपदी मुर्मू  " गरीब पैदा होने में व्यक्ति का दोष नहीं , लेकिन गरीब मरने में दोष व्यक्ति का ही है। " ये कथन किसी बड़े विचारक का है। इस उक्ति में हो सकता है कि शब्द क्रम इधर-उधर हो गए हों क्योंकि इसे मैंने पढ़ा नहीं, अपितु सुना अनेक बार है। और ये बात सर्वमान्य है कि सुनी सुनाई बातों में शब्द स्वत: बेरहमी से घट-बढ़ जाते हैं। खैर , मेरी दृष्टि में उक्त कथन की मारकता तब और बढ़ जाती है जब मैं ये सुनती हूँ कि द्रोपदी मुर्मू आदिवासी महिला देश की प्रथम महिला बन चुकी हैं। ज़रा सोचकर देखिये  द्रोपदी मुर्मू का अपने अभी तक के जीवन में कितनी-कितनी कमी और कैसी-कैसी कमी से सावका नहीं पड़ा होगा ? लेकिन उनका वैधानिक कार्मिक हौसला देखिये आज देश उन्हें आशीष रहा है।  समाज में गरीबी का जिक्र जब-जब और जहाँ-जहाँ चलता है या चलाया जाता है , तब-तब दृष्टि में गरीबी के नाम पर सिर्फ धनहीनता ही उमड़ कर सामने आती हुई दिखती है। जबकि गरीबी का शाब्दिक अर्थ कमी या अभाव से है। इस बात के मद्दे नज़र संसार में जितने प्रकार की स्थूल और सूक्ष्म असमृद्धता हो सकती है , उन सब में लिप्त व्यक्ति को गरीबी