Posts

Showing posts from June 7, 2020

कृति का पहला जन्मदिन

Image
8 जून 2019 में जन्मी "कब तक सूरजमुखी बनें हम" कृति का कल 8 जून 2020 को पहला जन्म दिन है | लेकिन इस कोरोना नामक बीमारी ने अनायास ही हमको कहीं भी जाकर या किसी को बुलाकर उत्सव मनाने के लिए रोका हुआ है |अपनी लाडली कृति को अपने हाथों में देखकर मन कुसुमित हो रहा है | जुग-जुग जिए मेरी मानस पुत्री | मेरे संवेदनात्मक शब्दों की यहाँ तक की यात्रा में बहुत से लोगों की सहमती और असहमति जुड़ी हुई है लेकिन मैं सभी के प्रति अनुगृहीत हूँ | वैसे तो कृति में बढ़ने घटने जैसा कुछ होता नहीं है | जो कुछ बढ़ता-घटता है वह  रचनाकार के  मानस पटल पर उगने वाले विचार होते हैं | या वे घटनाएँ होती हैं जो कृति के साथ जन्म लेती हैं| वे स्थितियाँ- परिस्थियाँ  ही रचनाकार को एक ऐसे शब्द सफ़र की ओर बढ़ने के  लिए प्रोत्साहित करती हैं  जिसके द्वारा  वह कुछ अद्भुत  रचता है | अब तो मन की  वह दशा है कि " या अनुरागी चित्त की,गति समुझै नहिं कोई / ज्यों-ज्यों बूड़े स्याम रंग ,त्यों-त्यों उज्वल होय |" पिछले साल मैंने बहुत सारी पुलक और धुकधुकी के साथ अपने वरिष्ठों ,स्नेहिल जेष्ठों और सुधी जनों के समक्ष और उनक