पान लगे कड़ुआ सखी

 

पान  लगे  कड़ुआ  सखी, कत्था धूरस रंग

हिरदय  के तालाब मेंकिसने  घोली भंग।।

**

सरसों   फूली  खेत  में, कंत पड़े परदेश

सब कहते मधुमास है, लगता विरही वेश।।

**

अमराई  की  देह  मेंव्यापा  सूखा  रोग

पंचम सुर भी खटकते,ज्यों विष का हो भोग।।

**

धरना पर धर के  हुए, कितने घर बरवाद

राजा बैठा  महल में , जांचे  वाद -विवाद ।।

**

सखि फागुन के हाथ में,छलका पड़े गुलाल

पतझड़  ने सूनी करी, मन-उमंग की डाल।।

**

भादों  भरा  बुखार  मेंसावन उदर विकार

मलिहा  बैठी  त्रास  मेंकैसे  चुके उधार।।

**

सपने   सीमा  लांघते, देह  न  देती साथ

क्या  वसंत क्या सावना, धुनते रहते माथ।।

**

निर्मोही  मौसम  हुआहुमक लगाता आग

घर  बाहर  बरसात हैकैसे  खेलें  फाग।।

**

अटिया  पर  बैठा दिखा,  काला  कर्कश काग

कांव  कांव  में  दे  गया, दिल पर गहरा दाग।।

**

उन जनाने मनों का वसंत जिनके पति, भाई और पिता दिल्ली में धरना धरने में व्यस्त हैं .....


Comments

  1. फाग भरे बेहतरीन दोहे

    ReplyDelete
  2. बहुत बहुत धन्यवाद वन्दना जी !!

    ReplyDelete
  3. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (२७-०२-२०२१) को 'नर हो न निराश करो मन को' (चर्चा अंक- ३९९०) पर भी होगी।

    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर दोहे
    वाह

    ReplyDelete
  5. आप सभी आदरनीय मित्रों को धन्यवाद !!

    ReplyDelete
  6. फाग में विरह, सुंदर हृदय स्पर्शी दोहे।

    ReplyDelete

Post a Comment