ये क्या हो गया
जब खिली रातरानी ये क्या हो गया
आ गया क्रूर माली , ये क्या हो गया |
मंजिलों का पता पूछने की सजा,
मिल रही मुझको गाली,ये क्या हो गया|
जिंदगी सिलवटों में उलझती हुए,
बन गई इक कहानी,ये क्या हो गया |
रोटियों से कोई खेलता, है कोई-
सो रहा पेट ख़ाली,ये क्या हो गया |
पहले रोका नहीं, सोचा मासूम हैं
बन गए जब मवाली,ये क्या हो गया |
ढोल में पोल सबकी दिखे कल्प से
सारी दुनियाँ सवाली,ये क्या हो गया |
Comments
Post a Comment