Posts

Showing posts from May 8, 2020

आत्मकथ्य

Image
कल्पना मनोरमा   का जन्म   जून 1972 को  उत्तर प्रदेश के   इटावा जिले में  नाना    श्री रामकिशोर   त्रिपाठी के घर   हुआ.  लालन-पालन, बाबा श्री विजय नारायण मिश्र के घर  हुआ.   स्कूली शिक्षा मामा श्री रामविनोद त्रिपाठी जी के सानिद्ध्य में सम्पन्न हुई.  ( हिंदी-संस्कृत) विषय में स्नातक और (हिंदी) विषय में    परास्नातक और बी. एड. की शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ कई  अन्य शिक्षात्मक कोर्स करने के लिये कल्पना के पिता पी.एन. मिश्र ने और कुछ पति राजीव बाजपेयी ने उसे कानपुर विश्वविद्यालय से लेकर जम्मू विश्विद्यालय और भारत के अन्य शहरों में रहकर पढ़ने के अवसर प्रदान करवाए हैं.  कल्पना ने पुनः   इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में हिदी विषय से एम.ए. की डिग्री ली    क्योंकि उस का मानना है कि    कुछ सीखते रहना मन को    स्वस्थ्य बनाये    रखना है .  जैसे शरीर को स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह की सैर    करते हैं. यादें ताज़ा रखने के लिए उनको अपने मन से कभी अलग नहीं होने देते हैं. ठीक उसी प्रकार मन को जवान रखने के लिए कुछ सीखना ज़रूरी है..खैर...!    इस सबके बावजूद भी कल्पना ने काफ़ी